सुनीता शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर नियुक्त

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 05:06:19 PM
Sunita Sharma appointed manager of the Indian women's cricket team

खेल डेस्क- दिल्ली महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी सुनीता शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर नियुक्त किया गया है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष सी के खन्ना ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि सुनीता थाईलैंड में होने वाली टी20 एशियाई चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय महिला टीम की मैनेजर की भूमिका निभाएंगी। यह चैंपियनशिप 25 नवंबर से छह दिसंबर तक खेली जानी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.