विराट ने मोदी को पछाड़ा! अनुष्का वाले ट्वीट को गोल्डन ट्वीट अवॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 12:42:51 PM
Virat Kohli post supporting Anushka Sharma declared the Golden Tweet of 2016

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट  कोहली क्रिकेट के ग्राउंड पर ही नहीं बाहर भी अपनी धाक कायम रखे हुए है। सोशल मीडिया पर भी वे हमेशा छाए रहते हैं। अनुष्का से ही जुड़े एक मामले में कोहली ने ट्वीट को ट्विटर ने साल 2016 का बेस्ट ट्वीट चुनते हुए उसे ‘गोल्डन ट्वीट ऑफ 2016’ घोषित किया है।

युवराज- हेजल की रिसेप्शन पार्टी, धोनी सहित ये बड़ी हस्तियां पहुंची

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने साल के सबसे प्रभावी ट्वीट्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें पीएम मोदी का नोटबंदी के फैसले वाला ट्वीट भी शामिल है। लेकिन अव्वल रहा विराट कोहली का ट्वीट, जिसे ट्विटर ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके बचाव के लिए एक पुरजोर आवाज माना है। विराट कोहली ने यह ट्वीट मार्च 2016 में किया था, जिसे उन्होंने टी-20 वल्र्ड कप में उनके खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद पोस्ट किया था।

ब्लैकमनी को वाइट करने का खेल! 400 पार्टियों ने कभी नहीं लड़ा चुनाव

ये था वो ट्वीट

विराट ने लिखा था, लगातार बिना रुके अनुष्का शर्मा के पीछे पड़े रहने वालों को शर्म आनी चाहिए। कुछ तो रहम करो... उसने (अनुष्का ने) हमेशा मुझे सकारात्मकता ही दी है। इसके साथ ही विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर भी विस्तृत पोस्ट लिखा, और कहा था, उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो बेहद लंबे समय से हर गलत और नकारात्मक चीज को अनुष्का से ही जोड़ डालते हैं। उन लोगों को खुद को पढ़ा-लिखा कहने में शर्म आनी चाहिए। जब मेरे खेल में मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं, उसका अनुष्का से कोई लेना-देना नहीं है, उसे दोषी ठहराने वालों को शर्म आनी चाहिए। अगर उन्होंने कुछ किया है, तो वह है कि उन्होंने मुझे प्रेरित किया, और हमेशा मुझे सकारात्मकता दी। यह बात मैं बहुत पहले कह देना चाहता था। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो मजाक उड़ाते हैं और हां, मुझे इस पोस्ट के लिए किसी तरह का सम्मान नहीं चाहिए, बल्कि कुछ तरस खाइए, और उनका (अनुष्का शर्मा का) सम्मान कीजिए। अपनी बहन या गर्लफ्रेंड या पत्नी के बारे में सोचिए, वह कैसा महसूस करेंगी, अगर कोई उनके पीछे पड़ा रहे, और बहुत सहजता से किसी भी समय सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाए।

बैंकों में जमा हुए 12 लाख करोड़ रुपए, 19.1 अरब के नए नोट जारी

ट्वीट को गोल्डन ट्वीट ऑफ द इयर

ट्विटर का मानना है कि विराट की यह आवाज महिलाओं की सुरक्षा और उनके बचाव के लिए उठाई गई थी। यह बहुत ही शानदार ट्वीट था, इसीलिए उनके इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

पहली बार एयर सिक्योरिटी में होगी PM की रैली

विराट के ट्वीट को एक लाख से ज्यादा ने बताया फेवरेट

विराट के इस ट्वीट को लगभग 40,000 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया और 12,000 लोगों ने इस पर रिप्लाई किया था। वहीं, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे फेवरेट के रूप में चुना था।

 ट्वीट की लिस्ट में पीएम मोदी का भी नाम

दरअसल, ट्विटर ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावशाली ट्वीट में विराट का नाम सबसे ऊपर है। प्रचलित ट्वीट की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी है। इसमें पीएम की नोटबंदी की घोषणा वाला ट्वीट शामिल है।

मुश्किल में एयर एशिया! लगा 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.