आसुस नें भारत में पेश किया जेनबुक और ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो डिवाइस

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 10:21:35 AM
Asus Transformer 3 Pro device was released and introduced in India zenbook

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता कंपनी आसुस ने भारतीय इलेक्टॉनिक बाजार में अपनी दो नई डिवाइस को पेश किया है। इसमें जेनबुक 3 और ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो को शामिल किया है। अल्ट्रापोर्टेबल मार्केट की तरफ अपना रुझान बढाते हुए कंपनी नें जेनबुक 3 को पेश किया है। ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो को सरफेस के क्लोन के रुप में पेश किया है।

एचटीसी की योजना, स्मार्टफोन बाजार में बढ़ाना चाहती है हिस्सेदारी

आसुस जेनबुक 3 के फीचर्स पर नजर डालें तो यह देखनें में बेहद शानदार है। यह एक विंडोज 10 नोटबुक है। य एल्युमीनियम एलॉय से बनाया गया है। यूजर्स को यह रॉयल ब्लू, रोज गोल्ड और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।  कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1,13,990 रुपए के आसपास है।

अब इन ऐप्स की मदद से मैनेज करें अपना बजट 

आसुस जेनबुक 3 इंटेल कोर आई 5 के साथ आता है और इसे कोर आई 7 सीपीयू से कॉन्फ़िगर्ड किया जा सकता है। मैकबुक की तरह ही आसुस जेनबुक 3 में एक USB-C पोर्ट और एक हेडफ़ोन आउट और ऑडियो-इन कॉम्बो जैक मिलता है। इसे 16 जीबी की रैम और  512GB SATA SSD स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। इस नोटबुक में 12.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप इंटेल एचडी ग्राफ़िक्स के साथ आता है।

बात करें ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो की तो यह एक विंडोज 10 डिवाइस है और यह यूनिबॉडी एल्युमीनियम मेटल बॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। इसका सीधा मुकाबला सरफेस प्रो 4 से है।

इन टेक टिप्स को अपनाकर व्हाट्सएप पर करें 10 से ज्यादा फोटों सेंड

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है वनप्लस 3T स्मार्टफोन

इस छोटी सी चीज को रखें घर में, होगी धन की बरसात



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.