भारत की इन जगहों पर जाने से पहले जान ले इनके बारे में.....

Samachar Jagat | Sunday, 09 Apr 2017 11:30:01 AM
Dangerous place of India

हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भारत भ्रमण के लिए आते हैं। भारत विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से ही पसंदीदा जगह रही है। वहीं देशी पर्यटक भी अलग-अलग स्थानों पर जाकर देश की खूबसूरत जगहों को देखना पसंद करते हैं। भारत के खूबसूरत कुदरती नजारे पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। वहीं यहां कुछ ऐसे खतरनाक स्थान भी हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। इन जगहों के बारे में पर्यटकों को पता होना अत्यंत आवश्यक है। हम आपको ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है।

फुगताल मोनेस्ट्री :-

इसे फुगताल गोस्पा के नाम से भी जाना जाता है। ऊंची खड़ी पहाड़ी के एक तरफ बनी हुई इस मोनेस्ट्री पर बाहरी लोगों का पहुंचना खतरे से खाली नहीं।

job opportunity के साथ ही यहां बहुत कुछ है देखने लायक

डुमास तट :-

गुजरात में स्थित डुमास तट अरब किनारे पड़ता है। माना जाता है कि यहां भटकी हुई आत्माएं अकेले घूमते हुए लोगों को तंग करती हैं।

कांगडी मार्ग :-

यह रास्ता भारत के सबसे मुश्किल रास्तों में से एक है। खड़ी चढ़ाई, ऑक्सीजन की कमी, सुखी जगह, खतरनाक ग्लेशियर और तेज नदियां इसे भारत का सबसे कठिन रास्ता बना देती है।

द्रास :-

इसको लद्दाख का द्वार भी कहते है। यह आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र भी है। इसी के साथ यह दूसरी सबसे ठंडी जगह भी है, यहां अगर आप आतंकियों की गोलियों से बच गए तो ठंड से बचना मुश्किल है।

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है ये हिल स्टेशन

खरदुंग ला :-

खरदुंग ला दुनिया का सबसे ऊंचा रोड़ है। यह दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर सीधी चमकती धूप, तेज हवा तथा कम ऑक्सीजन अधिकतर लोगों को यहां से जल्द ही वापस लौटने पर मजबूर कर देती हैं।

चम्बल घाटी :-

इस घाटी के साथ ही चम्बल नदी बहती है। इस घाटी में गुफाओं का जाल बिछा हुआ है, यह इसे एक खतरनाक और रहस्यमयी जगह बना देती है, जिससे दिन में भी लोग यहां जाने से कतराते है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.