फुल मौज-मस्ती के लिए दोस्तों के साथ जाएं इन जगहों पर

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 01:29:33 PM
Full of fun to go with friends at these places

अगर आप अपने फ्रेंडस के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो इन जगहों पर जाएं। इस मौसम में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है। अगर आपका बजट कम है तो भी आप यहां घूमने जा सकते हैं....

तवांग :-

आप अपने फ्रेंडस के साथ कही घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आप अरूणांचल प्रदेश में तवांग जाएं। यहां पर आप तवांग वार मेमोरियल, सेला पास, जसवंत गढ़, क्रॉफ्ट सेंटर, वाप तेंगकांग, गोरिचेन पीक और बाप तेंगकांग वाटरफॉल आदि जगहों पर घुम सकते हैं। समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर बसे होने कारण यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है।  

दार्जिलिंग :-

दार्जिलिंग शहर करीब 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साफ मौसम वाले दिन दार्जिलिंग से कंचनजंघा का भव्य दृश्य दिखाई देता है और पास के अवलोकन स्थल, टाइगर हिल से माउंट एवरेस्ट को देखा जा सकता है।

मैकलोडगंज :-

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य के धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्यटक स्थल है। यह बहुत ही शांत और खूबसूरत वादियों के बीच में बना पहाड़ी इलाका है। यहां पर रहने के लिए स्पेशल कॉटेज बनाए गए हैं और शॉपिंग करने के लिए दुकानें बनी हुई हैं। आप यहां त्रिउंड हिल, भागसू वाटर फॉल, भागशूनाथ मंदिर, कालचक्र मंदिर, गुना देवी मंदिर, तिब्बत म्यूजियम आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते है।

होशर्ली हिल्स :-

आंध्र प्रदेश में समुद्र तल से 1265 मीटर की ऊंचाई पर बसे होशर्ली हिल्स का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यहां की सड़कें बीड़ी की पत्तियों और चंदन के पेड़ों से घिरी रहती है। इसलिए कई बार यहां की खाली सड़कों पर आपको भालू, जंगली कुत्ते, सांभर और चीते आदि भी नजह आ सकते हैं।

देहरादून :-

यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, अपनी सुंदर दृश्यावाली के कारण देहरादून पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और विभिन्न क्षेत्र के उत्साही व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.