हाथ से बुनकर तैयार किया गया है ये ब्रिज

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 05:37:14 PM
INKA BRIDGE PERU

पेरू के इन्का रोप या केशवा चाका ब्रिज को कला की अनोखी मिसाल के तौर पर बनाया गया है। इस पुल की खासियत यह है कि इसे हाथ से बुनकर तैयार किया गया है। कुजको वैली में क्यूचुआन समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्होंने जंगली घास से रस्सियों को तैयार किया था। लगभग 118 फीट लंबे और 220 फीट ऊंचे पुल की खूबसूरती अट्रैक्ट करने के लिए काफी है। यह कैनयोन की तेज बहती नदी के ऊपर बनाया गया है।

किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना

पिछले 4000 सालों से शांत पड़ा है ये ज्वालामुखी

लोगों का कहना है कि इसे यहां के लोगों ने कम से कम 500 साल पहले बनवाया था। हर साल इसकी मरम्मत की जाती है। इंका समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के इस पुल को 2003 में फिर से बेहतरीन ढंग से बना दिया। एडवेंचर के शौकीनों के लिए ये किसी अजूबे से कम नहीं है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...

जानें किस तिथि को क्या नहीं खाना चाहिए



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.