पर्यटकों को पसंद आता है यहां का शांत वातावरण

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 05:10:00 PM
relaxed atmosphere is appealing to tourists

रोज के व्यस्त माहौल में रहकर आपको तनाव महसूस हो रहा है तो इस तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां जाकर आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इन जगहों का शांत वातावरण आपके मन को भी शांत करेगा। चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में....

ये हैं दुनिया के कुछ प्रसिद्ध म्यूजियम

पेरिस :-

फ़्रांस की राजधानी पेरिस को प्रेम की नगरी भी कहा जाता है। यहां की सीन नदी और उन पर बने शानदार पूल देखते लायक हैं। यहां आकर आपको अलग प्रकार की शांति का अनुभव होगा जो आपको तरोताजा कर देगी।

हवाई :-

विश्व के बेहतरीन स्थलों में से एक है हवाई, यहां के ट्रॉपिकल समुद्र तट, जंगल, तैराकी, वन्यजीवन को करीब से देखने का मौका आपको राहत प्रदान करेगा। यहां के ये सुंदर नजारे आपके दिलो दिमाग में बस जाएंगे।

वेनिस :-

इटली के शहर वेनिस की सुंदरता के आगे सभी की आखें खुली की खुली रह जाती है। यहां की इमारते कला का एक अद्भुत नमूना हैं। इन इमारतों के बीच से नहर गुजरती हैं और जब इन इमारतों की छाया इस नहर में पड़ती है तो नजारा सुंदरता शब्द को व्यक्त करता है।

क्या देखा है आपने ये अजीबो-गरीब मंदिर, यहां होती है स्तनों की पूजा

इस्ताबुल :-

इस्तांबुल पूर्व और पश्चिमी संस्कृति का मिलन स्थल है। यहां की सुन्दर गलियां और बाजार ही आपके मूड को खुशनुमा बनाने के लिए काफी हैं। यदि आप अद्भुत वास्तुकला और सुंदर मीनारों के शौकीन हैं तो यह जगह सिर्फ आपके लिए बनी है।

सेशेल्स :-

कम भीड़-भाड़ वाला यह इलाका सुंदरता से सराबोर है। यह हिंद महासागर में बने 115 द्वीपों वाला एक समूह जो अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में है। सेशेल्स में एकांत व शांत खूबसूरत टापुओं तथा समुद्र तटों की कोई कमी नहीं है। यह आपके दिमाग को पूरी तरह शांत कर देगा।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलते हैं गीले कपड़े

ब्रह्मचारी हनुमान कैसे बने एक पुत्र के पिता

इस छोटी सी चीज को रखें घर में, होगी धन की बरसात

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.