Suryakumar के स्थान पर ये छिपा रुस्तम बन सकता है टीम इंडिया का नया कप्तान

Hanuman | Monday, 27 Apr 2026 04:09:12 PM
This veteran could become Team India's new captain in place of Suryakumar

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 में अभी तक बल्ला शांत ही रहा है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। भले ही टीम इंडिया ने साल 2026 का आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब उन्हीं की कप्तानी में जीता हो, लेकिन उनके प्रदर्शन को  देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाता है तो ये जिम्मेदारी किसे मिलेगी। भारतीय टीम के नए कप्तान को लेकर श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे आ रहा है।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा लिया है। उनकी कप्तानी में इस संस्करण में पंजाब किंग्स अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। इसी कारण अब पंजाब किंग्स को खिताब की प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने बतौर बल्लेबाज भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर चयनकर्ताओं को निर्णय लेना है। 

PC: cricfit
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.