बहुत ही अद्भुत हैं आंध्र प्रदेश की ये गुफाएं

Samachar Jagat | Thursday, 23 Feb 2017 08:38:01 AM
These caves are pretty amazing in Andhra Pradesh

अगर आपको गुफाएं देखने का शौक है तो आप आंध्र प्रदेश जा सकते हैं। यहां पर बहुत सारी गुफाएं हैं, इनमें बेलम व बोरा गुफाएं प्रमुख हैं। बोरा गुफाएं विशाखापत्तनम से 90 किलोमीटर की दूरी पर हैं। ये ईस्टर्न घाट में दो वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। दस लाख साल पुरानी ये गुफाएं समुद्रतल से 1400 फुट ऊंचाई पर स्थित हैं।

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

अब ये गुफाएं अराकू घाटी का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। ये गुफाएं अंदर से काफी विराट हैं, उनके भीतर घूमना एक अद्भुत अनुभव है। अंदर घुसकर वह एक अलग ही दुनिया नजर आती है। कहीं आप रेंगते हुए मानो किसी सुरंग में घुस रहे होते हैं तो कहीं अचानक आप विशालकाय बीसियों फुट ऊंचे हॉल में आ खड़े होते हैं।

सबसे रोमांचक तो यह है कि गुफाओं में पानी के प्रवाह ने जमीन के भीतर ऐसी-ऐसी कलाकृतियां गढ़ दी हैं कि वे किसी उच्च कोटि के शिल्पकार की सदियों की मेहनत प्रतीत होती है। कहीं चट्टानों में मस्जिद बनी नजर आती है तो कहीं, गिरजाघर। कहीं मंदिर तो कहीं मशरूम।

बहुत ही साफ-सुथरा है सिक्किम का ये शहर

एक जगह तो चट्टानों में थोड़ी ऊंचाई पर प्राकृतिक शिवलिंग इस तरह से बन गया है कि उसे बाकायदा लोहे की सीढ़ियां लगाकर मंदिर का रूप दे दिया गया है। इन गुफाओं के कुछ हिस्से ऐसे हैं जिनमें अभी लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। आप यहां जाकर इन गुफाओं के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन हुआ लांच, फ्री में मिलेगा इंटरनेट

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.