ये है दुनिया की सबसे गहरी गुफा

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 08:20:01 AM
This is the worlds deepest cave

आज तक आपने दुनिया की बहुत सारी गुफाएं देखी होंगी, आज हम आपको यहां एक ऐसी गुफा के बारे में बता रहे हैं जहां आप शायद कभी नहीं गए होंगे। ये गुफा देखने में जितनी सुंदर है उतनी ही खतरनाक भी है। ये दुनिया की सबसे गहरी गुफा है और इसे क्रुबेरा गुफा के नाम से जाना जाता है। यह गुफा ब्लैक सागर के तट पर अबख़ाज़िया में स्थित है। इस गुफा को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

यहां एक गलती करने पर आपको भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

शांति की तलाश है तो जाएं इन जगहों पर

आप साल में 4 महीने ही इस गुफा में जा सकते हैं। यहां पर 1960 में इस गुफा की खोज हुई थी। इस गुफा को वोरोन्या केव के नाम से भी जाना जाता है। साल 2001 में इसे सबसे गहरी गुफा की लिस्ट में शामिल किया गया, खतरनाक होने के बाद भी ये गुफा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आपको बता दें कि यहां जाना इतना आसान नहीं है अगर आपको खतरों से खेलने का शौक है तो ही आप इस गुफा में जाएं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कौन थे भगवान गणेश के दूसरे पिता

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.