Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अशोक गहलोत

Samachar Jagat | Friday, 03 May 2024 11:41:12 AM
Birthday Special: Ashok Gehlot is the owner of property worth so many crores

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। अशोक गहलोत ने देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह तीन बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको

अशोक गहलोत की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अशोक गहलोत की कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपए से अधिक है। इस बात की जानकारी पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खुद ही पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के समय दिए हलफनामे में दी थी।  इसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 98 हजार 758 बताई थी।

इसमें 10 करोड़ 27 लाख के मालिक वह खुद है, जबकि शेष पत्नी सुनीता गहलोत के पास है। अशोक गहलोत की गिनती देश के दिग्गज राजनेताओं में होती है। वह केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PC:  barandbench
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.