- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 7 अगस्त 2026 यानी शुक्रवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शुक्रवार का ये दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में आनंदमय माहौल रहेगा। जातकों को परिजनों का पूरा सहयोग मिलने का योग है। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतने का मौका मिलेगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बिजनेस में नई योजनाओं को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम या यात्रा की योजना बनने का योग है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता की तारीफ होगी। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने का योग है। छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने का योग है। पारिवारिक माहौल सुखद रहने की पूरी संभावना है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें