इस दिन लगेगा खग्रास चंद्रग्रहण, भारत में आएगा नजर, इतने घंटे पहले लग जाएगा सूतक

Hanuman | Tuesday, 17 Feb 2026 02:40:41 PM
A total lunar eclipse will occur on this day, visible in India, and the Sutak period will begin several hours before

इंटरनेट डेस्क। इस साल खग्रास चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है। इसी कारण होली के त्योहार पर रंगोत्सव तीन मार्च का नहीं मनाया जाएगा। खग्रास चंद्रग्रहण पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में नजर आएगा। वहीं पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी ये दिखाई देगा। ज्योतिषीय गणना के अ नुसार, भारत में तीन मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 03.20 बजे से लेकर शाम 06.47 बजे तक रहेगा। ये भारत में भी नजर आएगा। ग्रहण लगने से उसका सूतक 9 घंटे पहले लगेगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को ग्रहण चंद्रोदय शाम 5:59 बजे के आसपास होगा, लेकिन ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी सुबह 6:20 बजे से ही सूतक लग जाएगा। चंद्रोदय से पहले ही ग्रहण शुरू होने के कारण भारत में केवल ग्रहण का 'मोक्ष' (समाप्ति काल) ही दृश्यमान होगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से गायब नहीं होगा। पृथ्वी की छाया के कारण थोड़ा धुंधला नजर आएगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.