मध्य प्रदेश: जल्द ही लगेगा मारूति का नया प्लांट।

Samachar Jagat | Thursday, 06 Oct 2016 03:27:03 PM
Bhopal maruti plant in madhya pradesh will survey

भोपाल। हाल ही में खबर आई है कि आने वाले कुछ वर्षों में मारुति सुजुकी मध्यप्रदेश में अपना प्रोडक्शन प्लांट स्थापित करने वाली है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) आरएस कलसी ने बताया कि इस मामले में कंपनी कंसल्टेंट एजेंसी के जरिए सर्वे कराएगी।

आपको बता दे कि वे यहां अपनी नई डीलरशिप राजरूप मोटर जंक्शन का शुभारम्भ करने आए थे। इस दौरान कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर टी हाशिमोटो भी उनके साथ मौजूद थे। कलसी ने कहा कि गुजरात प्लांट 2017 में शुरू किया जाएगा। जिसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.5 लाख की होगी। वे बताते है कि कंपनी वर्तमान में हर साल 14 लाख कारों की सेल कर रही है और 2020 तक कंपनी का लक्ष्य 20लाख यूनिट तक पहुंचने का है।

कम होगी बलेनो की वेटिंग

बलेनो की वेटिंग को कम करने के लिए कंपनी इसका प्रोडक्शन 25 फीसद तक बढ़ा रही है। और अब 8 हजार की जगह 10 हजार गाड़ियों का प्रोडक्शन किया जा रहा है। जिससे कि बलेनो की वेटिंग कम जाएगी। अभी बलेनो में 8 महीने की वेटिंग चल रहा है। कलसी ने बताया कि हम बलेनो भारत में बनाकर इसे जापान में बेच रहे हैं।

कमर्शियल व्हीकल भी आएंगे

कलसी ने बताते है कि मारुति जल्द ही कमर्शियल सेगमेंट में भी आने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के 50 फीसद कस्टमर्स उद्यमी हैं इसलिए कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल लाने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत अहमदाबाद, लुधियाना और कोलकाता से की जाएगी।

पुराने कस्टमर्स के लिए लॉयल्टी कार्ड

कंपनी अपने ग्राहकों की सभी जरूरतों को पूरा करती है। इसी सिलसिले में कंपनी अपने पुराने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी कार्ड दे रही है। इसके अलावा पुरानी कार के एक्सचेंज पर एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

आईटीआई छात्रों को रोजगार

कलसी ने बताया कि कंपनी ने आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को भी रोजगार दे रही है। मध्यप्रदेश के देवास, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल आईटीआई के करीब 200 छात्रों को कंपनी द्वारा रोजगार दिया गया है।

इस वर्ष 200 नई डीलरशिप

कलसी बताते है कि भोपाल में स्थित राजरूप मोटर जंक्शन कंपनी की मप्र में 16वीं डीलरशिप है। और कंपनी इस साल देश भर में 200 नई डीलरशिप शुरु करने जा रही है। फिलहाल  कंपनी के देश भर में कुल 2000 शोरूम और 3000 वर्कशॉप हैं।और  इस वक्त कंपनी 31फीसद की ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रही है।

राजरूप ग्रुप के चेयरमेन महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि नए शोरूम में कारों की सेल, सर्विस, मारुति जेन्युइन एसेसरीज,यूज्ड कार जैसी चीजें कस्टमर के लिए एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। इस कॉम्पलेक्स में मौजूद वर्कशॉप में हर महीने 2500 कारों की सर्विसिंग करने की क्षमता है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.