- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजस्थान में आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 1000 रुपए का इजाफा हुआ है।
हालांकि सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कीमतों में इजाफा होने से शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,31,000 रुपए प्रति किलो है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं जोधपुर में एक किलो चांदी की कीमत 2,30,500 रुपए है। वहीं यहां पर सोने की कीमत 1,49,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
झीलों की नगर उदयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,31,500 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कोटा में चांदी करीब 2,30,800 रुपए और सोना 1,49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में दोनों धातुओं की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है।
PC: goldmarket.fr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें