Donald Trump की बड़ी धमकी, कहा- अगर मंगलवार तक समझौता नहीं हुआ तो पूरे ईरान को उड़ा देंगे

Hanuman | Monday, 06 Apr 2026 09:02:44 AM
Donald Trump Issues Major Threat: Says He Will Blow Up All of Iran If No Deal Is Reached by Tuesday

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे ईरान झुकने को तैयार नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप धमकियों पर धमकियां देकर युद्ध रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं ईरान किसी भी कीमत पर युद्ध रोकने के लिए राजी नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्पति ने ईरान को सीजफायर के लिए मंगलवार की डेडलाइन दे दी है। उन्होंने धमकी दे डाली कि अगर मंगलवार तक समझौता नहीं हुआ तो पूरे ईरान को उड़ा देंगे।

खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अब अब बोल दिया कि अगर ईरान उनकी डेडलाइन खत्म होने तक अमेरिका के साथ कोई शांति समझौता नहीं कर सकता है तो वह पूरे ईरान को तबाह कर देंगे। उन्होंने अब ईरानी नागरिकों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे पर हमला करने की धमकी दे डाली है। दूसरी ओर ईरान की ओर से भी सीजफायर करने के स्थान पर उल्टे अमेरिका को धमकी  दे डाली है।

ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में इजराइल और खाड़ी देशों के बुनियादी ढांचे पर इसी तरह के हमले करके जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दे डाली है। अमेरिकी मीडिया संस्थानों को दिए गए कई साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में ईरान के साथ कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो हम पूरे देश को उड़ा देंगे।

दोनों ही पक्षों को हुआ है बड़ा नुकसान
आपको बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग में अभी तक दोनों ही पक्षों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग इस जंग में अपनी जान गंवा चुके हैं।  इस जंग के अभी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। दोनों पक्षों  के बीच का ये युद्ध कब समाप्त होगा। इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

PC:  axios
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.