- SHARE
-
खेल डेस्क। टिम डेविड (25 गेंदों में पर 70 रन) रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से शिकस्त दी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर्स में 250 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में सीएसके केवल 207 रन ही बना सकी।
टिम डेविड ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा का एक आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मैच में कोहली 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया।
वह अब आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने में भी कामयाब हो गए हैं। इस पारी से विराट कोहली के नाम पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 1188 रन दर्ज हो गए हैं। रोहित शर्मा के नाम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन दर्ज हैं। इससे वह लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
विराट कोहली ने इन दो टीमों के खिलाफ भी बनाए हैं एक हजार से अधिक रन
विराट कोहली ने बनाम पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 1159 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही -1134 रन वहीं विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1130 रन बना चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें