- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अटल पेंशन योजना के माध्यम से लोग बुढ़ापे में हर महीने एक हजार से पांच हजार रुपए की पेंशन पा सकते हैं। हालांकि इसमें निवेश करना होता है। हर थोड़ा-थोड़ा निवेश करके लोग 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ये पेंशन पा सकते हैं। अटल पेंशन योजना का लाभ 18 से 40 साल के बीच का अभ्यर्थी ले सकता है।
योजना में निवेश की रकम उम्र और चुनी गई पेंशन पर तय होती है। उम्र 18 साल उम्र में करीब 42 रुपए प्रति माह निवेश करने पर एक हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। वहीं 5,000 रुपए की पेंशन पाने के लिए करीब 210 प्रति माह निवेश करना होगा। 40 साल की उम्र में 1,000 रुपए पेंशन के लिए करीब 291 प्रति माह और 5,000 पेंशन के लिए करीब 1,454 प्रति माह निवेश लोगों को करना होगा। यह पेंशन जीवन भर मिलती रहेगी।
पेंशन धारक की मौत होने पर इसका लाभ जीवनसाथी को मिलता है। वहीं दोनों के निधन के बाद नामांकित व्यक्ति को जमा की गई राशि वापस दे दी जाती है। इसमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
PC: studyiq
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें