- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फरवरी माह में बैंक की छुटि्टयों की लिस्ट भी आ चुकी है। इस माह बैंकों में दस दिनों का अवकाश है। अवकाश के साथ ही माह की शुरुआत हुई है। एक फरवरी को रविवार का अवकाश रहा है। अगर आपको इस माह बैंक से जुड़ा कोई काम है तो छुटि्टयों की लिस्ट देखकर ही बैंक का भ्रमण करना चाहिए।
इस माह अब 08, 15 और 22 फरवरी को रविवार की छुट्टी होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार और 28 फरवरी को महीना का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
वहीं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों के बैंक बंद रहेंगे। 18 फरवरी को सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना के कारण यहां पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
PC: outlookbusiness
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें