Chief Minister's Health Scheme: ये दस्तावेज होने पर ही मिलेगा 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर

Hanuman | Monday, 02 Feb 2026 03:04:03 PM
Chief Minister's Health Scheme: Health insurance cover of ₹10 lakh will be provided only upon submission of these documents

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार की एक योजना का संचालन पंजाब सरकार की ओर से भी चलाया जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सेहत योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यहां के लोग 10 लाख रुपए मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कई दस्तावेज होने जरूरी है। पंजाब सरकार की इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लोगों के पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। वहीं वोटर आईडी कार्ड भी मांगा जाएगा।

योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के समय पासपोर्ट फोटो की भी आवश्यक है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सरकार की ओर से पंजाब के कई जिलों में रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया जा रहा है। योजना के तहत परिवारों को कुल 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। आपको इस योजना से जरूर ही जुड़ना चाहिए।

PC: medicine.careers360
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.