Gold and Silver Prices: 1000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम

Hanuman | Tuesday, 07 Apr 2026 09:34:04 AM
Gold and Silver Prices: Silver becomes ₹1,000 more expensive; gold prices have also risen by a similar margin

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में आज फिर से तेजी आई है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में आज चांदी 1000 रुपए महंगी हो गई। वहीं सोने के दाम में 500 रुपए का इजाफा हुआ। शादी सीजन के बीच सोने-चांदी कीमतों में इजाफा होना ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है।  

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक,आज यहां पर शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर करीब 2,29,600 रुपए प्रति किलो हो चुकी है। वहीं18 कैरेट चांदी की कीमत लगभग 2,28,200 रुपए तक है। 24 कैरेट सोना 1,47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पहुंच चुका है। वहीं 23 कैरेट सोने की प्रति दस ग्राम कीमत 1,41,620 रुपए है। 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देनी होगी। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अभी खरीद लें। आगामी समय में इन दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.