हर घर में महंगाई का दर्द है, लेकिन संवेदनहीन भाजपाई सत्ता के कान बंद हैं: Dotasra

Hanuman | Tuesday, 07 Apr 2026 09:13:57 AM
Every household is feeling the pain of inflation, yet the ears of the insensitive BJP government remain shut: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब महंगाई को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई पहले से बेकाबू है और ऊपर से खाड़ी देश में तनाव के बाद इसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है।

पिछले कुछ समय में रोजमर्रा की वस्तुएं, खाद्य सामग्री और गैस सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आटा, दाल, सब्जियां सबके के दाम 15-30% तक बढ़ गए हैं, खाद्य तेल के दाम 200 रुपए पहुंच गए हैं, हर घर का औसतन खर्च 1000 रुपए ज्यादा बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर भी 60 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीद रहे परिवारों पर 2 से 3 हजार रुपए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

कमाई स्थिर है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है, बावजूद इसके भाजपा की डबल इंजन सरकारों को परवाह नहीं है। सवाल ये है कि जब हालात इतने बिगड़ चुके हैं, तो फिर दाम कम करके राहत क्यों नहीं दी जा रही? महंगाई को काबू में लाने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे? हकीकत ये है कि जनता चीख रही है, हर घर में महंगाई का दर्द है, लेकिन संवेदनहीन भाजपाई सत्ता के कान बंद हैं।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.