- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। खबरों के अनुसार, अब ट्रंप ने दावा कर दिया है कि ईरान युद्ध लगभग खत्म हो चुका है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण होगा। उन्होंने बोल दिया कि होमुर्ज से गुजरने वाले जहाजों से अब अमेरिका टोल वसूलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से जब यह सवाल किया गया कि क्या वह ऐसे किसी समझौते को स्वीकार करेंगे जिसके तहत ईरान को होर्मुज से गुज़रने वाले जहाजों से टैक्स लेने की अनुमति मिल जाए, तो उन्होंने बोल दिया कि हम खुद टोल क्यों न लें? मैं उन्हें शुल्क लेने देने के बजाय खुद लेना पसंद करूंगा। हम ऐसा क्यों न करें? हम विजेता हैं। हमने जीत हासिल की है।
ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया गया है। वह कई बार इस प्रकार के दावे कर चुके हैं। दूसरी ओर सच्चाई ये है कि ईरान क्षेत्र में लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है और हॉर्मुज पर उसकी नाकेबंदी अब भी जारी है। ट्रंप ने ईरान की धमकियों को 'मनोवैज्ञानिक' बताते हुए बोल दिया कि उनके पास अब केवल मनोविज्ञान बचा है कि 'ओह, हम पानी में कुछ माइंस डाल देंगे।
होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर रोकने से कई देशों की बढ़ी परेशानियां
आपको बता दें कि ने होर्मुज से विश्व के लगभग 20 प्रतिशत तेल और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का परिवहन इसी रास्ते से होता था। इजराइल और अमेरिका के साथ शुरू हुई जंग के बाद ईरान ने इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी। ट्रंप ईरान को इस रास्ते को खोलने की चेतावनी दे चुके हैं। आपको बता दें कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगने से दुनिया के कई देशों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
PC: opb
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें