- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने एकस के माध्यम से कहा कि यह गौरवशाली अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का प्रतीक है। 47 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सांगठनिक निष्ठा ने ही भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
वहीं सीएम भजनलाल ने 'सेवा ही संकल्प' और 'राष्ट्र प्रथम' के ध्येय को आत्मसात करते हुए जयपुर स्थित निज आवास (बालाजी टॉवर) पर परिवारजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को फहराया। यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और अंत्योदय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है।
सीएम भजनलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई
सीएम भजनलाल ने भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का संकल्प, एकात्म मानववाद का दर्शन और राष्ट्र सेवा को अपना परम ध्येय मानकर निरंतर गतिमान, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन 'भारतीय जनता पार्टी' के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। आइए, राष्ट्र पुनर्निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी ऊर्जा और समर्पण से एक 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें