Donald Trump को बड़ा झटका, ईरान ने कर दिया है अस्थायी युद्ध-विराम के बदले होर्मुज स्ट्रेट को खोलने से इनकार

Hanuman | Monday, 06 Apr 2026 04:31:27 PM
Major Blow to Donald Trump, Iran Refuses to Open the Strait of Hormuz in Exchange for a Temporary Ceasefire.

इंटरनेट डेस्क। ईरान ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। अब ईरान ने अस्थायी युद्ध-विराम के बदले होर्मुज स्ट्रेट को खोलने से इनकार कर दिया है। खबरों के अनुसार, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि ईरान अस्थायी संघर्ष-विराम के बदले में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोलेगा। तेहरान का मानना है कि वॉशिंगटन में स्थायी संघर्ष-विराम के लिए तत्परता की कमी है।

ईरानी अधिकारी ने इस दौरान इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि ईरान को तत्काल संघर्ष-विराम के लिए पाकिस्तान का प्रस्ताव मिला है और वह उसकी समीक्षा कर रहा है। इस दौरान अधिकारी ने ये भी बोल दिया कि तेहरान समय-सीमाओं को स्वीकार करने और कोई निर्णय लेने के लिए दबाव डाले जाने को स्वीकार नहीं करता है।

आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीजफायर के लिए मंगलवार की डेडलाइन दे दी है। उन्होंने धमकी दे डाली कि अगर मंगलवार तक समझौता नहीं हुआ तो पूरे ईरान को उड़ा देंगे। उसकी इस धमकी का ईरान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.