- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कोरोना काल में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी आई है। पिछले शुक्रवार को 50,244 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ सोना आज 56 रुपए की बढ़त के साथ खुला।
हालांकि इसके बाद एक बार जरूर सोने की कीमत नीचे आई लेकिन इसके बाद इसमें लगातार तेजी देखने को मिली है। यह लगभग छह सौ रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया। सोने ने आज 50,892 रुपए प्रति दस ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।
गौरतलब है कि सोने की कीमतों में पिछले साल भी तेजी देखने को मिली थी। इस साल भी सोने की कीमतें आसमान छूती हुई नजर आ सकती हैं। इस कारण अभी लोगों को कम कीमत पर सोना खरीदने का अच्छा मौका है।
विशेषज्ञों ने आगामी समय में सोने की कीमत 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंचे की संभावना जताई है।