Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में अब आज चुकी है इतनी गिरावट, ये है ताजा भाव

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 09:53:21 AM
Gold-Silver Prices: Gold and silver prices have now witnessed a significant decline today, here are the latest rates

इंटरनेट डेस्क। दुनिया भर में चल रहे तनाव के बीच आज एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में कमी आई है। आज सोने की एक ग्राम कीमत में एक रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की एक किलो की कीमत में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज 1 रुपए की कमी से 15,774 रुपए प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

मार्च की शुरुआत में जो सोना 17,309 रुपए के ऊंचे स्तर पर था, वह अब काफी नीचे आ चुका है। 22 कैरेट सोना आज 14,459 और 18 कैरेट सोना 11,830 रुपए ग्राम है। वहीं आज एक किलोग्राम चांदी कीमत 2,64,900 रुपए है।

कल इसकी कीमत 2,65,000 रुपए थी। इस प्रकार कीमत में 100 की गिरावट आई है। सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। ये दोनों ही कीमती धातुएं अब गरीबों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।   
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.