Iran अब बना रहा है कि खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना, ट्रंप ने इजराइल के इस कदम की कर दी आलोचना

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 09:25:18 AM
Iran is now targeting energy installations in the Gulf nations; Trump has criticized this move by Israel

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब भयानक हो गई है। जंग को शुरू हुए आज 20 दिन हो गए हैं। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। ईरान ड्रोन और मिसाइलों से इजराइल और अमेरिका को करारा जवाब दे रहा है। इजराइल की ओर से ईरान में 'साउथ पार्स' प्राकृतिक गैस क्षेत्र के निशाना बनाया है। हालांकि इस हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलोचना की है।

गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद ईरान ने भी करारा जवाब दिया है। ईरान ने अब खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने कतर की रास लाफान गैस सुविधा को टरगेट किया है। गैस सुविधा में हुए भारी नुकसान के बाद कतर ने ईरानी सुरक्षा और सैन्य अटैचियों को देश छोड़ने का आदेश तक दे डाला है। वहीं ईरानी हमलों के बाद यूएई ने भी बड़ा कदम उठाते हुए अबू धाबी में हबशान गैस सुविधाओं को बंद कर दिया है। सऊदी अरब की ओर से उसकी 2 रिफाइनरियों पर भी हमला किए जाने का दावा किया गया है।

इजराइल की एम्बुलेंस सेवा की ओर से दावा किया गया है कि देश के मध्य हिस्सों पर ईरान के मिसाइल हमलों से किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

इस दिन से शुरू हुई थी दोनों पक्षों के बीच जंग
आपको बात दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ हुई थी। इजराइल औा अमेरिका के संयुक्त हमलों में अभी तक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.