Rajasthan Weather Update: तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जारी हुए हैं ये अलर्ट

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 08:06:07 AM
Rajasthan Weather Update: Warning of Heavy Rain and Hail, These Alerts Have Been Issued

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी जयपुर में भी आज सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तापमान नौ डिग्री तक गिर चुका है। कई जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट आई है। 

विभाग की ओर से अब तेज बारिश और  ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से आज डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ  का प्रभाव आज और कल ज्यादा देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में विक्षोभ अपने चरम पर होगा। इस दौरान जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कई इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

प्रदेश के लोगों को मिली है गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों से अपने अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। बारिश और ओलों से फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय बाहर निकलना भी मश्किल हो गया था। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.