- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोग मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत लोगों के पास 5 लाख रुपए तक का सालाना इलाज लेने का मौका होता है। इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
योजना तहत लोग योजना में पंजीकृत प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in के माध्यम से कार्ड बनवा सकते हैं।
वहीं सीएससी सेंटर से भी आयुष्मान कार्ड बनवाने का विकल्प होता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है। ये पूरी तरह से मुफ्त है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें