Government Scheme: आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड पर मिल रहा है एफडी से भी ज्यादा ब्याज , जान लें

Hanuman | Friday, 13 Feb 2026 01:27:43 PM
Government Scheme: RBI Floating Rate Savings Bonds offer higher interest rates than fixed deposits

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से कई निवेश योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनके माध्यम से लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए मोटी रकम जमा करते हैं। आज हम आपको आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन है, जिस पर सरकार की गारंटी होती है। इस पर एफडी से भी ज्यादा रिटर्न मिलता है।

इसकी विशेष बात ये है कि ब्याज दर हर 6 महीने में रिसेट होती है। यह अंतरराष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र की दर से 0.35 प्रतिशत अधिक तय की जाती है। खबरों के अनुसार, आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड में अभी करीब 8.05 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंकों की एफडी से ज्यादा है।

आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड की अवधि 7 साल की होती है और ब्याज हर 6 महीने में सीधे निवेशक के खाते में जमा कर दिया जाता है। इसमें न्यूनतम निवेश एक हजार रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। अधिकतम सीमा तय नहीं है।

PC: vajiramandravi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.