Government scheme: सरकार गरीबों को इस योजना में दे रही है 2.5 लाख रुपए, जान लें

Hanuman | Wednesday, 04 Feb 2026 03:15:05 PM
Government scheme: The government is giving Rs. 2.5 lakh to the poor under this scheme, learn more

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे जिसके माध्यम से लोग घर बनाने के लिए सरकार से 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती है। योजना में 1.5 लाख रुपए केंद्र सरकार और 1 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए लाभार्थी को दिए जाते हैं। इस योजना में 1.8 लाख रुपए तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार की ओर से झुग्गी निवासियों, स्ट्रीट वेंडरों और कामकाजी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। सरकार की ओर से इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्राएं भी तय की गई हैं। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना का लाभ जरूर ही लेना चाहिए।  इस योजना के माध्यम से खुद का घर बनाने का सपना पूरा होगा।

PC: moneycontrol.



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.