- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकार की गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया ज रहा है। अब दिल्ली सरकार ने एक ऐसी योजना को मंजूरी दी है, जिसका सीधा फायदा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा। दिल्ली सरकार ने अब प्रदेशवासियों को होली और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी है।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास वैलिड राशन कार्ड होना जरूरी है। जिस नाम से राशन कार्ड बना है, उसी नाम से गैस कनेक्शन होना आवश्यक है। लाभार्थी का बैंक खाता भी आधार से लिंक होना जरूरी है। केवाईसी अपडेट रहना चाहिए। मोबाइल नंबर भी आधार से जुड़ा होना जरूरी है।
इससे डिजिटल वेरिफिकेशन में परेशानी का समाना नहीं करना पड़ेगा। सरकार गैस सिलेंडर मिलने के बाद लाभार्थी के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे लोगों त्योहार के समय आर्थिक परेशानी क सामना नहीं करना पड़ेगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive