- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कोरोना संक्रमण के काल में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। आज भी इन दोनों ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 911 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 49510 रुपए पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 50421 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट सामने आई है। आज चांदी 3303 रुपए की गिरावट के साथ 64071 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। शुक्रवार को चांदी 67374 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
पिछले चार कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में 2150 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। वैसे सोने की कीमतों में आगामी सत्र में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों ने भी ये संभावना जताई है।