मुंबई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीमारमण ने कहा कि घरेलू रसायन उद्योग के बढक़र वर्ष 2020 तक 226 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है। प्रमुख रसायन निर्यातक को यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित करने के बाद निर्मला ने कहा कि वैश्विक रसायन उद्योग का आकार 4,300 अरब डॉलर होने का अनुमान है और इसमें भारतीय रसायन उद्योग का आकार 147 अरब डॉलर का है। वर्ष 2020 तक भारतीय रसायन उद्योग के बढक़र 226 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है।
निर्मला ने कहा कि हालांकि वित्त वर्ष 2014-15 में निर्यात 7.8 प्रतिशत घटकर 12.66 अरब डॉलर और 2015-16 में 11.67 अरब डॉलर रहा है लेकिन मात्रा के हिसाब से इसमें बढ़ोतरी हुई है और 2014-15 के 52.2 लाख टन के मुकाबले 2015-16 में यह 7.51 प्रतिशत बढक़र 56.9 लाख टन रहा। उन्होंने कहा कि भारत के रसायन उद्योग का एशिया में तीसरा और दुनिया में 12वां स्थान है।