Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने अपडेट कर दी हैं कीमतें, जानें आज एक लीटर पेट्रोल कितने में मिलेगा

Hanuman | Friday, 13 Jun 2025 08:44:42 AM
Petrol-Diesel Price: Government oil companies have updated the prices, know how much a liter of petrol will cost today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यानी आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। राजस्थान में पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
देश अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 , डीजल  92.44, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश के लगभग सभी शहरों में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। 

सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह अपडेट करती है पेट्रोल-डीजल कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। लोगों को बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 

PC: aajtak.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.