Ashok Gehlot ने विजय रूपाणी के निधन पर प्रकट किया दुख, कहा-मैं जब गुजरात कांग्रेस प्रभारी था तब वे...

Hanuman | Friday, 13 Jun 2025 02:41:53 PM
Ashok Gehlot expressed grief over the death of Vijay Rupani, said- When I was the Gujarat Congress in-charge...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए दर्दनाक विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर दुख प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

अशोक गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन बेहद दुखद है। रूपाणी विन्रम स्वभाव के व्यक्ति थे। मैं जब गुजरात कांग्रेस प्रभारी था तब वे ही गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मैं ईश्वर से विजय रूपाणी की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

इसी हादसे में अभी तक राजस्थान के 12 निवासियों की जान जाने की सूचना मिली है। इस अप्रत्याशित घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है एवं इनके परिवारों पर दुख का पहाड़ टूटा है। मैं ईश्वर से पुन: सभी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं इस अपार दुख की घड़ी में परिजनों को हौंसला देने की प्रार्थना करता हूं।

PC: arthparkash 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.