Travel news: फर्रुखाबाद से गुजरेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल। 

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2023 01:39:48 PM
Travel news: Mumbai Central-Banaras Puja Special will pass through Farrukhabad

फर्रुखाबाद 22 अप्रैल (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद के रास्ते से संचालित करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के रेल प्रवक्ता शनिवार को बताया कि रेल प्रशासन द्बारा संचालित होने वाली पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन मई से 28 जून के बीच मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को चलेगी जबकि पांच मई से 3० जून के बीच 09184 बनारस से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

उन्होने बताया कि विशेष गाड़ी मुंबई सेंट्रल से आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, से पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन 22.40 वजे पहुंचेगी और उसके बाद यहां से 23.15 वजे चलकर कन्नौज ,कानपुर सेंट्रल लखनऊ के बाद बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में 09184 बनारस से 14.30 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी और फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर सुबह तीन बजे पहुंचेगी। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.