- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सावन के पहले सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। सोमवार को भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपिनयों ने राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर तय की है। एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें आज भी कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.75 डीजल 92.34 , कोलकाता में पेट्रोल 103.94 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
रोजाना सुबह अपडेट की जाती हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि देश में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। देश के कई शहरों में लम्बे समय से आमजन एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: themidpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें