- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी किसी भी प्रकार की राहत आमजन को नहीं दी है। राजस्थान में भी औसत कीमतें पहली वाली ही बरकरार है।
राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.54 रुपए और डीजल की औसत कीमत 90.98 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही बरकरार है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86, डीजल 89.02, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्राल 94.65, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर आज मिल रहा है।
मार्च 2024 को कीमतों में हुआ था अन्तिम बार बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि देश में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रति दिन सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। देश में आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था।
इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से उपभोक्ताओं को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों के सस्ता होने का इंतजार है। इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: hindi.ndtvprofit
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें