Petrol-Diesel Price: राजस्थान में आज ये है पेट्रोल-डीजल की औसत कीमत

Hanuman | Thursday, 07 Aug 2025 08:42:42 AM
Petrol-Diesel Price: This is the average price of petrol and diesel in Rajasthan today

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले आमजन को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है।

वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत भी 91.05 रुपए प्रति लीटर है। कल भी यहां पर दोनों ही ईंधनों की औसत कीमत इतनी ही थी। लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार मार्च 2024 के बाद से समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।

इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। तेल विपणन कंपनियां की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।  

PC: news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.