Petrol-diesel prices: जयपुर में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 09:27:11 AM
Petrol-diesel prices: Here's how much you'll have to pay for both fuels in Jaipur today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

इस कारण आज भी लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। कई बार कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं हुई है।

आपको बता दें कि  देश के प्रमुख शहरो में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों को बदलाव हुआ था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.