Petrol-Diesel Prices: अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के बाद देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Thursday, 18 Jun 2026 09:17:09 AM
Petrol-Diesel Prices:  the prices for both fuels have been set at these levels in the country's major cities

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। आज भी देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अब कीमतों में कमी होने की उम्मीद जगी है। जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 प्रति लीटर मिलेगा।

ये हैं देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
भुवनेश्वर:  पेट्रोल ₹109.92, डीजल ₹100.92

चंडीगढ़ : पेट्रोल ₹98.10, डीजल ₹86.09

हैदराबाद : पेट्रोल ₹115.69, डीजल ₹103.82

लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीजल ₹95.55

गुरुग्राम:  पेट्रोल ₹102.77, डीजल ₹95.44

नोएडा:  पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56

बेंगलुरु:  पेट्रोल ₹110.93, डीजल ₹98.80

पटना:  पेट्रोल ₹113.35, डीजल ₹99.36

तिरुवनंतपुरम:  पेट्रोल ₹115.49,डीजल ₹104.40

लोगों को है अब दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने की उम्मीद

आपको बता दें अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने की उम्मीद जगी है। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण गत माह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से चार बार दोनों ईंधनों की कीमतों में चार बार इजाफा किया गया था। अब कीमतों में कब कमी होगी। इसका इंतजार देशवासियों को है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.