- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को ये सहायता दो-दो हजार रुपए की चार किस्तों में दी जाती है। अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं।
अब किसानों को 2 हजार रुपए की 22वीं किस्त का इंतजार है, जो इस माह केन्द्र सरकार की ओर से जारी की जा सकती है। केन्द्र सरकार की इस योजना की किस्त का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो पात्र हैं। वहीं जो किसान तय समय तक ई-केवाईसी करवा लेंगे, जो किसान भू-सत्यापन का काम करवा लेंगे, उन्हें इस किस्त का लाभ मिलेगा।
जिनके ये दोनों काम पूरे नहीं होंगे वह किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। जिन किसानों ने योजना से जुड़े ये दोनों काम अभी तक पूरे नहीं करवाए हैं वह जल्द ही इन्हें पूरे करवा लें।
PC: punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें