Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 227 अंक टूटा; निफ्टी लुढ़ककर 16,517 पर आया

Samachar Jagat | Monday, 06 Jun 2022 11:41:10 AM
Share  Market : Sensex breaks 227 points in early trade; Nifty fell to 16,517

मुंबई : विदेशी कोषों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच निवेशकों द्बारा सतर्क रुख अपनाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांको में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 226.7 अंक गिरकर 55,542.53 अंक पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 67.05 अंक गिरकर 16,517.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में टेक महिद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, हिदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, टाटा स्टील और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। इसके विपरीत एमएंडएम और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 48.88 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,769.23 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 43.70 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 16,584.30 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत उछलकर 120.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.