Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 10:46:54 AM
Share Market :  Sensex breaks more than 317 points in early trade, Nifty loses 100 points

मुंबई : कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 317 अंक से अधिक टूट गया। इससे पहले बाजार ने लगातार तीन दिन तेजी दिखाई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भी शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.41 अंक गिरकर 52,843.87 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.65 अंक गिरकर 15,732.40 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टेक महिद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर महिद्रा एंड महिद्रा, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.