तोते के विवाद में एक किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 02:32:37 PM
A teenager was killed in a parrot dispute, the accused arrested

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में तोते पर हुए विवाद के चलते हुई एक किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


थाना प्रभारी एसपी सक्सेना ने आज बताया कि जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव में 18 वर्षीय युवक अमित यादव की हत्या के मामले में अजय अहिरवार (16) और अनिल अहिरवार (21) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमित एक खेत में बबूल के पेड़ पर पल रहे तोते को पकड़कर ले जा रहा था। इसी बात को लेकर दो दिन पहले उनका अमित से विवाद हो गया। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और पत्थर से सिर टकराने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपियों ने शव को नहर में छिपा दिया। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.