Arrested : अवैध रूप से भारत में दाखिल हो रहा इतालवी नागरिक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Jul 2022 12:37:31 PM
Arrested : Italian citizen arrested for illegally entering India

महराजगंज  |  महराजगंज जिले में वैध वीजा के बगैर नेपाल से भारत में दाखिल होने के आरोप में एक इतालवी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडिग अफसर वरुण कुमार ने मंगलवार को बताया कि इटली का नागरिक फ़ेडेरिको नेग्रिक (39) सोमवार शाम को संदिग्ध रूप से महराजगंज जिले के सोनौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के नजदीक घूमते पाया गया था

जिसके बाद एसएसबी की टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान वह वैध वीजा पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस बारे में खुफिया विभाग को सूचना दे दी गयी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.