Ashok Gehlot ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग

Hanuman | Saturday, 23 Aug 2025 03:46:04 PM
Ashok Gehlot has now made this demand from Bhajanlal government

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब मंडियों में हड़ताल को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने एक आदेश के निकालकर मंडी और उप-मंडी यार्ड में गैर-अधिसूचित कृषि उपज और खाद्य पदार्थों पर प्रति 100 रुपए के लेन-देन पर 50 पैसे यूजर चार्ज देना होगा।

रोज काम आने वाले दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, तिलहन, खाद्य तेल, नमक और ड्राई फ्रूट्स इसके दायरे में आएंगे, जिससे खाद्य पदार्थों के व्यापारियों एवं ग्राहक दोनों पर ही आर्थिक भार बढ़ेगा।

इसके विरोध में प्रदेश की 247 खाद्य पदार्थ मंडियां हड़ताल पर हैं। इससे व्यापारियों को घाटा हो रहा है एवं आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार को अविलंब इन व्यापारियों से बात कर इसका समाधान निकालना चाहिए।

PC: dainiknavajyoti
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.