भीमराव अंबेडकर एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं: Bhajanlal

Hanuman | Tuesday, 14 Apr 2026 08:51:04 AM
Bhimrao Ambedkar inspires the creation of an inclusive and just society: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने  भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को जयंती पर नमन किया है।

भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के उनके मूलमंत्र ने करोड़ों लोगों को नई राह दिखाई है। उनके विचार आज भी हमें एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय के महान शिल्पकार और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत बाबा साहेब का जीवन, उनका संघर्ष और भेदभाव रहित, समतामूलक समाज की स्थापना के उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। आज के दिन हम सभी को सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।

हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा: जूली

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। बाबासाहेब का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि हर उस आवाज की ताकत है जिसने अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस किया। उनका त्याग और योगदान हमें हर पल यह सिखाता है कि संविधान की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति है। हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.